फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer is returning home from farmland

खेत से घर लौट रहे किसान को किया लहूलुहान

Wed, 14 Jun 2017 06:56 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 14 Jun 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
 खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे किसान को जमीन के पुराने विवाद में दबंगों ने रास्ते में घेरकर पीट दिया। पीड़ित ने कॉलोनी के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जोशी कालोनी निवासी बिस्सु मजूमदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह वह खेत पर काम निपटाकर खाना खाने के लिए घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में पुराने विवाद को लेकर निवस्सा और बादल ने रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रास्ते में घेरकर लोहेे की रॉड से मारपीट की गई। इसके बाद लहूलुहान कर धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित ने बताया कि दो माह पूर्व भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed