{"_id":"574f22a14f1c1b1f5c108f66","slug":"farmer-attacked-by-the-tiger-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर बाघ ने किया हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान पर बाघ ने किया हमला, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने की गुड़ाई कर रहे किसान पर बाघ ने बुधवार को हमला कर कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे बिना प्राथमिक उपचार के ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों से जानकारी ली।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर निवासी हरिराम (55) अपने बेटे रमेश और गांव के तीन अन्य लोगों के साथ पिपरिया संतोष गांव के पास बुधवार को सुबह करीब 10 बजे गन्ने की गुड़ाई कर रहा था। इसी बीच जंगल से निकलकर आए बाघ ने हरिराम पर हमला कर दिया। हरिराम गिरकर चीखने, चिल्लाने लगा तो साथ के लोगों ने शोर मचाया। इस पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायल हरिराम को 108 एंबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल लाया गया। लगभग तीन बजे पीलीभीत पहुंचने पर घायल का इलाज शुरू हो सका।
वन विभाग के अनुसार जंगल में हुआ हमला
हमले में घायल हरिराम एवं उसके पुत्र के अनुसार बाघ ने गन्ने के खेत की गुड़ाई करते समय हमला किया है जबकि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम का दावा है कि उन्हें कहीं भी गन्ने के खेत में बाघ के पगमार्ग नहीं मिले हैं। सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीन अहमद के अनुसार हरिराम पर जंगल के अंदर हमला हुआ है।
विज्ञापन
बाघ के हमले की सूचना पर पूरनपुर रेंज की टीम को भेजा गया था। प्रथम दृष्टया हमला जंगल के अंदर होना पाया गया है। मौके पर किसी भी चश्मदीद ने गन्ने के खेत में हमला होते नहीं देखा है। मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
- आदर्श कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी