{"_id":"a8b59aa5afab46b0e0f76d35a9c93325","slug":"family-members-are-asleep-the-thief-sweep-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले सोते रहे, माल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वाले सोते रहे, माल उड़ा ले गए चोर
Bisalpur
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर गांव के सुखपाल सिंह के घर नकब लगाकर चोर नगदी और जेवरों समेत करीब डेढ़ लाख का माल उड़ा ले गए। घर वालों को इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह जागने पर हुई। इसकी तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी
विज्ञापन
गांव श्यामपुर के सुखपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार समेत घर के आंगन में सोए थे। कमरे में पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर और कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख का माल ले गए। शनिवार सुबह घर के लोग जागे तो सामान फैला देखकर सन्न रह गए। इसकी चर्चा फैलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सुखपाल सिंह ने घटना की तहरीर चुर्रा पुलिस चौकी में दे दी है, लेकिन पुलिस ने शनिवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चौकी प्रभारी श्याम सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन