{"_id":"5759a7e74f1c1b17489c55a4","slug":"fake-fertilizer-and-seed-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद और बीज पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली खाद और बीज पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नकली खाद, बीज तैयार करने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में खेड़ा गांव से कीटनाशक दवाओं के 255 नग एवं 190 कट्टा संकर धान और पैकिंग सामग्री बरामद की है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी भाग गया।
जिले में नकली खाद, बीज और दवाओं का धंधा होने की सूचना कृषि विभाग को मिल रही थी। विभाग इसकी जांच में जुटा था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मुखबिर की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने जहानाबाद थाना पुलिस के साथ खेड़ा गांव में छापा मारा। यहां डोरीलाल के घर से कीटनाशक दवा के 122 भरे और 105 खाली पैकेट मिले। इसके साथ ही संकर धान बीज के 74 बैग भरे और 275 बैग खाली मिले हैं। डोरीलाल के अलावा उसके भाई हीरा सिंह और मदन सिंह के घर से भी नकली कीटनाशक और धान बीज मिला है। हीरा सिंह के घर से कीटनाशक के 62 भरे और 35 खाली पैकेट और मदन सिंह के घर से 41 भरे और 15 खाली पैकेट मिले हैं। दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डोरीलाल फरार हो गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से तीनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।