{"_id":"574f22324f1c1b0209109b18","slug":"express-unrequited-love-sohde-to-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार का इजहार करने पर शोहदे की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार का इजहार करने पर शोहदे की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाइवे पर बाइक सवार शोहदे ने युवती से छेड़छाड़ की। इसके बाद बाइक से पीछा कर उसे रोक लिया और एक तरफा प्यार का इजहार करने लगा। युवती के चीखने पर एकत्र भीड़ ने उसकी पिटाई लगा दी। बाद में माफी मांगने पर उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। घटना के चलते मौके पर काफी भीड़ लगी रही।
मंगलवार शाम शहर की एक युवती खटीमा से आ रही रोडवेज बस से पीलीभीत पहुंची। गौहनिया चौराहा पर बस से उतरकर पैदल छतरी चौराहे की ओर जाने लगी। इस बीच एक बाइक सवार मनचला उसका पीछा करने लगा। युवती ने पहले उसे नजर अंदाज कर दिया, लेकिन कई बार मना करने के बाद भी शोहदा नहीं माना। हाइवे पर एक निजी अस्पताल के पास पहुंचते ही उसने बाइक आगे लगाकर युवती को रोक लिया और एकतरफा प्यार का इजहार करने लगा। काफी परेशान होने पर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर पास से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों ने मनचले की जमकर खबर ली। पर आरोपी गलती स्वीकारने के बजाए उनसे ही भिड़ने लगा। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग इकठ्ठा हो गए और शोहदे की पिटाई लगा दी। उसको पकड़कर पुलिस के पास ले जाने लगे, जिस पर युवती ने शिकायत न करने की बात कह दी। इस पर भीड़ ने सरेराह युवती से माफी मांगने के बाद शोहदे को चेतावनी देकर छोड़ दिया।