{"_id":"797295347663f064a77ca6e67157b1a5","slug":"elderly-woman-in-canal-made-the-leap-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला नहर में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला नहर में लगाई छलांग, मौत
अमरिया/पीलीभ्ाीत
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवहा फीडर नहर में एक 65 वर्षीय महिला गुरुवार की दोपहर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना ड्यूनीडैम पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की
दूरी पर हुई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार को एक महिला प्राइवेट वाहन से मझोला-अमरिया मार्ग पर स्थित डयूनीडैम पर उतरी। वहां से देवहा फीडर नहर की ओर पहुंची और पुल से नीचे उतरकर नहर में छलांग लगा दी। जानवर चरा रहे बच्चों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया और शोर मचाया।
शोरशराबे पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ दूरी पर स्थित चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से उसकी तलाश की। शव घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है।
वह नीले रंग की सलवार और चेकदार कुर्ता, लाल रंग का धारीदार स्वेटर पहने हैं। उम्र 62 वर्ष के आसपास है। महिला की शिनाख्त कराई गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।