{"_id":"57a22a394f1c1b675d2ba25e","slug":"eight-hours-trapped-jam-of-trucks-on-nh-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 30 पर ट्रकों के फंसने से आठ घंटे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच 30 पर ट्रकों के फंसने से आठ घंटे जाम
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन एनएच 30 पर पड़ी मिट्टी में बुधवार को सुबह एक ट्रक फंस गया था। बराबर से निकालने के चक्कर में दूसरे ट्रक के भी एक्सल टूट गए। इससे बंद हो गया और जाम लग गया। जाम से राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। दोपहर बाद करीब आठ घंटे के बाद जाम खुलने से यातायात सुचारु हुआ।
सितारगंज नेशनल हाइवे 30 पर बुधवार को सुबह लगभग पांच बजे अचानक एक ट्रक खजुरया तालाब किनारे मिटटी में धंस गया। इसके बाद दूसरे चालक ने बराबर से ट्रक निकालने की कोशिश की, लेकिन उस ट्रक के पहिये का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से वह भी ट्रक पास में ही फंस गया। दोनों ट्रक के फंसने से हाइवे पूरी तरह बंद हो गया और कुछ ही देर में हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आसपास के स्कूलों में बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। दोपहर में ट्रक का एक्सल बदला गया, तब कहीं जाकर ट्रकों व अन्य वाहनों की आवागमन शुरू हो सका। हाइवे पर जाम लगने से लगभग आठ घंटे वाहन जाम में फंसे रहने से लोगों को खासी दिक्कत हुई।