फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   East Municipality in road accidents Four members , including the death of

सड़क हादसों में पूर्व पालिका सदस्य समेत चार की मौत

Sun, 08 Nov 2015 11:32 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 08 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
East Municipality in road accidents Four members , including the death of

पूरनपुर हाइवे पर सड़ा पुल के पास ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीसलपुर में टैंकर की टक्कर से घायल हुई वृद्धा की मौत हो गई। शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल हुए बरखेड़ा के पूर्व पालिका सदस्य 48 वर्षीय कैलाश चंद्र सक्सेना ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


थाना बरखेड़ा के गांव इगरा निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र 18 वर्षीय संजय कुमार बाइक से गांव के ही साथी 19 वर्षीय मुनीश को साथ लेकर पीलीभीत जा रहा था। सड़ा पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। मृतकों के परिवार वालों को जब हादसे की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। शव मौके पर न मिलने पर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस को देख घर वाले हंगामा करने लगे। लोग घर वालों को सूचना दिए बगैर शवों को उठाने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हालात देखते हुए जिला अस्पताल में भारी पुलिस बुला ली गई। तब जाकर परिवार वाले शांत हो गए। दोनों युवक बीएससी फाइनल के छात्र थे। मृतक संजय तीन भाइयों में बड़ा था, जबकि मुनीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या तीन निवासी नगर पंचायत के पूर्व पालिका सदस्य कैलाशचंद्र सक्सेना कस्बे की एक खाद की दुकान पर कई वर्षों से काम करते थे। शनिवार को वह गांव मधवापुर, ईटगांव से उधारी का रुपया लेकर वापस आ रहे थे। गांव पतरासा कुवंरपुर व पतरसिया के बीच सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें पीएचसी लाई, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बाताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कस्बा खुदागंज निवासी नन्हेलाल ने बताया कि वह अपनी नानी 65 वर्षीय जमुना देवी को बिलसंडा के गांव भीकमपुर से दवाई दिलवाकर लौट रहा था। मानपुर चौराहा और कटना पुल के बीच सामने से आ रहे टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा घायल हो गई। हादसे में नन्हे लाल बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। घायल वृद्धा को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि नन्हे लाल की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed