{"_id":"59aff6e94f1c1be77f8b4585","slug":"durga-and-munshi-fight-for-the-duty-of-women-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही की ड्यूटी लगाने को लेकर दरोगा और मुंशी भिड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सिपाही की ड्यूटी लगाने को लेकर दरोगा और मुंशी भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा की ऊंची आवाज पर मुंशी ने भी तानी बांहें, जमकर हंगामा
पुलिस अधिकारी आए दिन बैठकें आयोजित कर मातहतों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। थाना पहुंचने वाले फरियादियों से व्यवहार सुधार की सीख दी जा रही है, लेकिन थाना स्तर पर खुद पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा है। सदर कोतवाली में महिला सिपाही की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर एक दरोगा और मुंशी के बीच जमकर कहासुनी हुई। दरोगा के ऊंची आवाज में बोलने पर मुंशी भी बांहें तानकर झगड़ने लगा।इसको लेकर कोतवाली का कार्यालय एक अखाड़ा बनकर रह गया। बाद में मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
वाक्या बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे का है। कोतवाली की एक चौकी के प्रभारी मुंशी के पास महिला सिपाही की मांग को लेकर पहुंचे। यहां उन्हें मुंशी से महिला सिपाही की बीएसए दफ्तर में लगाए जाने की जानकारी हुई। बस इतनी सी बात पर मामला तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई। खाकीधारी आपस में भिड़ने लगे। दरोगा ने मुंशी को तेज आवाज में फटकारा तो मुंशी ने भी जवाब देना शुरू कर दिया। पहले तो मौजूद पुलिसकर्मी चुपचाप रहे, लेकिन बाद में मामला बढ़ने पर बीच बचाव कराया। इस दौरान फरियाद लेकर आए कई लोग पुलिस को आपस में झगड़ता देख मखौल उड़ाते नजर आए। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि करीब दो माह पहले भी कोतवाली के कार्यालय में एक नशेड़ी और मुंशी के बीच जमकर गाली गलौज हुई थी, जिसको लेकर खाकी की काफी फजीहत हुई थी।