{"_id":"a8122d0af45ba0279b316824b4ab10a6","slug":"dragging-in-the-sugarcane-teenager-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में खींचकर किशोरी से बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में खींचकर किशोरी से बलात्कार
plibhit
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
शौच करने गई थाना गजरौला क्षेत्र की एक 13 वर्षीय किशोरी को 18 वर्षीय युवक गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा, लेकिन देर होने के कारण मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे उनकी पुत्री शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। रास्ते में गांव के ही कपिल ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई की और घर या किसी अन्य को घटना बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
घर पहुंची बेटी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इस पर परिवार वालों के होश उड़ गए। मामला खुल जाने पर आरोपी युवक और उसके घरवाले समझौते का दबाव बनाने लगे और उन्हें थाने नहीं जाने दिया। बुधवार को पिता अपने बेटी के साथ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्वप्रिय ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी से रेप होने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस को गांव भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को महिला सिपाही के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। गुरुवार को कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे।
- जवाहर, एसपी