{"_id":"33bca133fdad11bed492197a2e2f1438","slug":"dowry-murder-or-suicide-complicating-the-kink-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
Bisalpur
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अमृताखास में बक्से के अंदर संदिग्ध हालात में जली अवस्था में विवाहिता के मिले शव का मामला दहेज हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। उधर, गांव के लोग घटना को याद कर कांप उठते हैं। पुलिस ने दिल्ली गए मृतका के पति को मोबाइल कॉल कर घटना की जानकारी दी और उसे कोतवाली आने को कहा है।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर गांव अमृताखास निवासी सोहन लाल कश्यप की पत्नी रिंकी का शव लोहे के बक्से के अंदर मिला था। शव बुरी तरह से झुलसा हुआ था और बक्से के अंदर से धुआं निकल रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ससुर हेमराज और सास सोमवती ने पूछताछ में पुलिस और नायब तहसीलदार एमआर थारू को बताया कि पुत्रवधू रिंकी अपने मायके में ज्यादा और ससुराल में कम रहती थी, जबकि की वह लोग रिंकी से मायके कम जाने को कहते थे, जिससे रिंकी नाराज रहती थी। इस बात को लेकर रिंकी और उसके पति में अक्सर झगड़ा भी होता था। रिंकी अक्सर मायके जाने की जिद करती रहती थी। आरोपी सास-ससुर ने जिद पूरी न होने पर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल केपी सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति को कॉल कर घटना की जानकारी दी है और उसे कोतवाली बुलाया है। उन्होंने उसके देर रात तक कोतवाली पहुंचने की संभावना जताई है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि विवाहिता को जलाकर मारा गया या उसने आत्महत्या की। यह विवेचना के बाद ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन