फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DIOS the RD public The seal of the Office of School

डीआईओएस ने आरडी पब्लिक स्कूल का कार्यालय किया सील

Thu, 27 Aug 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 27 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

डीआईओएस ने एक विद्यालय में अवैध कक्षाओं के संचालन की शिकायत पर छापेमारी की। विद्यालय स्टाफ द्वारा गुमराह करने पर कार्यालय को सील कर दिया। उन्होंने कई अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण कर अवैध कक्षाओं का संचालन न करने की हिदायत दी।

विज्ञापन

डीआईओएस जेके वर्मा ने विकास खंड बिलसंडा के आरडी पब्लिक स्कूल में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि अवैध कक्षाओं के संचालन पर छापेमारी की गई। बच्चे तो नहीं मिले। अभिलेख मांगने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा अलमारी में बंद होने व चाबी न होने की जानकारी दी गई। बताया कि गुमराह करने पर कार्यालय को सील कर दिया गया। शीघ्र ही इसकी जांच कराई जाएगी। जीआईसी के निरीक्षण में कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं एक ही कक्षा में संचालित होती मिली। जिस पर पृथक कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए। एक कमरे में कूड़ा कचरा मिला। जिस पर साफ सफाई कराने के कहा गया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त मिली। आरआरबी पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अवैध कक्षाओं का संचालन न करने की हिदायत दी। आरपीएमपी इंटर कॉलेज के निरीक्षण में लिपिक विकास व कर्मचारी बृजेश गैरहाजिर मिले। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि स्कूल में कक्षा आठ की मान्यता है। अवैध कक्षाओं के संचालन की जानकारी मिली है। प्रधानाचार्य को अवैध कक्षाओं का संचालन न करने की हिदायत दी गई है। डॉ. अंबेडकर शिक्षण संस्थान के निरीक्षण में शिक्षक वीरेंद्र व सुनीता गैरहाजिर मिले। डीआईओएस ने बताया कि अवैध संचालन करने वाले स्कूल कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed