{"_id":"84fa28aa5b2d8545b88fff541a00f27b","slug":"dig-s-murder-disclosures-made-for-the-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए बनाई टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए बनाई टीम
पीलीभीत
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्तीराम तालाब में मिले बरेली के थाना बिथरीचैनपुर के गांव सैदपुर कुर्मियान निवासी हिस्ट्रीशीटर गुलफान सिंह उर्फ पोपी की हत्या का खुलासा क्राइम ब्रांच टीम आठ माह बाद भी नहीं कर सकी है। हत्याकांड के खुलासे के लिए डीआईजी ने दो इंस्पेक्टरों समेत तीन लोगों की एक टीम गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
आठ महीने पहले डिग्री कॉलेज रोड से रोडवेज बस अड्डे को जाने वाले मार्ग पर स्थित बस्तीराम तालाब में सिर और पैर कटा शव बरामद हुआ था। उसके हाथ पर गुलफान सिंह लिखा था। बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव सैदपुर कुर्मीयान निवासी रीना सिंह ने शव की शिनाख्त अपने पति गुलफान उर्फ पोपी के रूप में की थी। मामले की सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने की। दो महीने बाद डीआईजी के आदेश पर विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वर्तमान समय में हत्याकांड की विवेचना क्राइम ब्रांच के पास है। उधर, लंबे समय के बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होने पर बरेली के डीआईजी ने एक टीम गठित कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश एसपी को दिए थे।
सीओ सिटी यशवीर सिंह ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान, एसएसआई सुनगढ़ी ओम हरि वाजपेई और क्राइम ब्रांच प्रभारी ख्यालीराम की एक संयुक्त टीम गठित कर खुलासे के लिए लगाई गई हैं।