फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 12 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Wed, 12 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
शादी के सात साल बाद ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पति समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी रहमत पुत्र नवी बख्श ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन यासमीन (25) की शादी सात साल पहले बरखेड़ा के पृथ्वीपुर गांव निवासी आशिक पुत्र अबरार से हुई थी। उसको तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद से सुसराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले  छोटा भांई चांद बाबू विवाहिता की ससुराल गया था। बुधवार सुबह चांद बाबू ताजिए देखने के लिए बाहर निकल गया। सुबह करीब आठ बजे वापस आया तो यासमीन का शव बाहर पड़ा था। ससुराल वाले गायब थे। मृतका के बड़े भाई रहमत ने 50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed