फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demolition

युवक की मौत पर क्लीनिक में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 10 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 10 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demolition
गांव सिरसा निवासी 25 वर्षीय रवि कुशवाहा की दो दिन पहले बुखार से हालत खराब हो गई। घर वालों ने उसे नगर के कोतवाली रोड स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया था। सोमवार को रवि की मौत हो गई। रवि के परिवार वालों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की। रवि के ससुर गांव पिपरिया दुलई निवासी रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि चिकित्सक ने 72 घंटे के अंदर रवि को ठीक करने का जिम्मा लिया था। आठ हजार रुपये भी जमा कराए थे। आरोप है कि सोमवार को रवि को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, चिकित्सक ने बताया कि रवि की मौत गलत इंजेक्शन से नहीं हुई। तीमारदारों को रवि को पानी देने से मना किया गया था। सोमवार को तीमारदार से रवि के होंठ पोंछने को कहा गया। इस दौरान रवि के फेफड़ों में पानी पहुंचने से उसकी मौत हुई है। रवि को दिमागी बुखार था। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन


छह माह पहले भी हुई थी तोड़फोड़
इसी क्लीनिक पर करीब छह माह पहले एक महिला की मौत हुई थी। तब महिला के परिवार वालों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर तोड़फोड़ की थी। मृतक के परिवार वालों का भी कहना था कि डॉक्टर ने महिला को सही करने का जिम्मा लिया था। बाद में इस मामले में भी समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed