{"_id":"595f8fbb4f1c1b5b458b458f","slug":"demolition-and-kshatra-theft-by-breaking-the-temple-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और क्षत्र चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और क्षत्र चोरी
Fri, 07 Jul 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और क्षत्र चोरी
Link Copied
टनकपुर हाईवे पर कस्बा पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर का ताला तोड़कर चोर दानपात्र और क्षत्र चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर जमा हुए लोगों ने वारदात के खुलासे की मांग की है। मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी नितिन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वह टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास स्थित संतोषी माता मंदिर है। बृहस्पतिवार देर शाम पूजापाठ करने के बाद पुजारी मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए। देर रात चोरों ने मंदिर के मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे चोर दानपात्र से रुपये और अलमारी में रखे चांदी के तीन क्षत्र चोरी कर ले गए। खास बात यह कि सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। जहां पर हर समय पुलिस रहती है। शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचने पर पीड़ित को वारदात की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर मौका मुआयना कर पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुजारी ने बताया कि एक माह पहले भी मंदिर से पीतल के घंटे चोरी गए थे। जिनका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कहा कि दानपात्र को दो माह से खोला नहीं गया था। उसमें कितने रुपये होंगे इसका आंकलन ऐसे नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।