फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Death of woman hit by train

ट्रेन से टकराकर महिला की मौत

Sun, 03 Jan 2016 10:24 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 03 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
 पूरनपुर-शाहगढ़ के बीच रविवार की सुबह ट्रेन से टकराकर 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल महिला काफी देर तक तड़पती रही। न रेलवे प्रशासन और न ही पुलिस ने उसकी सुध ली। इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस के सीमा विवाद में शव घंटों मौके पर पड़ा रहा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 घटना प्रसादपुर हाल्ट के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप की है। महिला मैलानी से पीलीभीत को जाने वाली पैसेंजर से टकराई। घायल महिला को उठाने जब कोई नहीं पहुंचा तो मौके पर एकत्र लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, लेकिन वह भी नहीं पहुंची। थोड़ी देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना पर माधोटांडा और कोतवाली पुलिस के कांस्टेबिल मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनों ही घटना स्थल अपने-अपने क्षेत्र का न बता मौके से चुपचाप चले गए। शव दोपहर करीब दो बजे तक मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में कोतवाली के दरोगा राजकुमार भारद्वाज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उन्होंने बताया कि पचास वर्षीय महिला का रंग सांवला, बाल खिचड़ी, बांया पैर घाव से सड़ा था। गुलाबी, प्याजी रंग की साड़ी, महरून कलर का ब्लाउज और लाल रंग का पेटीकोट पहने थी। उसके पैर में चप्पल आदि नहीं थी। उन्होंने बताया कि तमाम प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। विच्छेदन गृह पर शव को शिनाख्त के लिए रखवाया गया है। मौके पर कुछ लोग महिला को पहले भी क्षेत्र में घूमने और उसके मनोरोगी होने की जानकारी दे रहे थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed