{"_id":"594d25ed4f1c1bf2238b4723","slug":"death-in-the-in-laws-marriage-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में विवाहिता की जहर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में विवाहिता की जहर से मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता की जहर से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरिया संतोष गांव निवासी विवाहिता 21 वर्षीय चांदनी की ससुराल में जहर से मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के शिवपुरिया गांव निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री चांदनी की शादी एक दिसंबर 2016 को माधोटांडा के पिपरिया संतोष गांव निवासी आकाश पाठक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगा। इसे पूरा न करने पर चांदनी से मारपीट की जाने लगी। शुक्रवार सुबह चांदनी की ससुराल में जहर से मौत हो गई। इसकी सूचना गांव के लोगों से मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले चांदनी के ससुराल वाले घर से फरार हो गए। आंगन में शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर एसएचओ मनोज कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पिता से मिली तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उससे पूछताछ कर वारदात से जुड़ी जानकारी की जा रही है। -रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
पिता से मिली तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उससे पूछताछ कर वारदात से जुड़ी जानकारी की जा रही है। -रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन