{"_id":"3721342a0feb463d8d31d3ea96cac081","slug":"death-by-teacher-given-by-john-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
पीलीभीत
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
शहर में एलएच शुगर फैक्ट्री के निकट स्थित कृष्णलोक कॉलोनी निवासिनी 46 वर्षीय नीता गुलाटी संतोषपुरा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थीं। उनके पति राजेंद्र कुमार गुलाटी बिजली विभाग में सीनियर क्लर्क हैं। रविवार दोपहर उनके पति किसी काम से निकले थे। इसी बीच नीता गुलाटी ने कमरा अंदर से बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकर जान से दी। कुछ देर बाद जब पति घर पहुंचे तो कमरा बंद होने पर वह दूसरी चाबी से खोलकर अंदर घुसे तो पंखे से शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ कमरे की तलाशी ली जिसमें उन्हें एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें नीता ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। इस बाबत पूछने पर उनके पति ने बताया कि नीता को त्वचा संबंधी बीमारी थी। उनका दिल्ली से इलाज चल रहा था।
दिल्ली और गुडगांव में रहते हैं बेटा-बेटी
गुलाटी दंपति के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा गुडगांव में एक निजी कंपनी में सर्विस करता है, जबकि बेटी दिल्ली में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है।