{"_id":"ce77e9e5c3e335ded14a12f75a688e26","slug":"dbangon-the-underdog-at-home-panic-broke-raised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दलित के घर में घुसकर मचाया आतंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दलित के घर में घुसकर मचाया आतंक
Bilsnda
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भूड़ा नगरिया में पटके पर दी गई जमीन के पांच कुंतल गेहूं को लेकर दबंगों ने एक दलित के घर में घुसकर खूब उत्पात मचाया। पहले गृहस्वामी को पीटा और बचाने आई उसकी पत्नी और बेटी को भी मारा। दबंगों के धारदार हथियार से महिला लहूलुहान हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है है मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
गांव निवासी बृजकिशोर पासी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी जमीन गांव के एक व्यक्ति को पटके पर दी थी। इसके एवज में उसे पांच कुंतल गेहूं मिलने थे। उसने गेहूं नहीं दिए। गेहूं का तकादा करने से नाराज आरोपी ने अपने साथियों के साथ बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे घर में घुसकर आतंक मचाया।
विज्ञापन
आरोप है कि गृहस्वामी को घर में लात घूसों से पीटा। जब उर्मिला देवी और बेटी बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी मारा पीटा। धारदार हथियार से किए गए वार से महिला के सिर में चोट आई है। पत्नी का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया है। उधर, गृहस्वामी जब अपनी पत्नी का उपचार कराने के बाद घर पहुंचा तो दोबारा दबंगों ने तमंचा दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।