फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dalit girl was kidnapped on the orders of the PMO report

पीएमओ के आदेश पर हुई दलित किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट

Thu, 21 Jul 2016 11:30 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 दलित किशोरी के अपहरण के मामले में नौ महीने बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने बताया कि 28 सितंबर, 2015 को उसकी पुत्रवधु शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसे देखने के लिए वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ आई हुई थी। शाम को वह मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चली गई। इसी दौरान मंगत सिंह और मंजीत सिंह असलहों के बल पर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एसपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed