{"_id":"593046a84f1c1b1466bdbcad","slug":"dabangon-beaten-soldiers-and-home-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने सिपाही और होमगार्ड को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने सिपाही और होमगार्ड को पीटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने सिपाही और होमगार्ड को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन करने जा रहे दबंगों ने गश्त पर निकले सिपाही और होमगार्ड की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। फावड़े से गर्दन पर वार कर सिपाही को जान से मारने की कोशिश की गई। सिपाही के पिस्टल निकालने पर आरोपी घबराकर भाग निकले। वायरलेस वारदात की सूचना मिलने पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया। सिपाही की तहरीर पर 10 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली की देवहा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह होमगार्ड बाबूराम के साथ पवन मोबाइल नंबर चार से क्षेत्र में गश्त पर निकला हुआ था। सुबह करीब चार बजे कुछ लोग मोहल्ला डालचंद वाल्मीकि मंदिर के पास से देवहा नदी की ओर जाते दिखाई दिए। उनके साथ एक भैंसा, डंडे और फावड़ा था। संदिग्धता प्रतीत होने पर सिपाही ने आरोपियों को आवाज देकर रोका। पूछताछ करने की कोशिश करते ही आरोपियों ने सिपाही को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर होमगार्ड बाबूराम को भी पीटने लगे। शोर मचाकर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने सिपाही की गर्दन पर फावड़े से वार किया, जिसको सिपाही ने हाथ से रोका। इसके बाद सिपाही के पिस्टल निकालने पर आरोपी घबराकर भागने लगे। वायरलेस पर सिपाही ने इसकी सूचना अफसरों को दी। जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाल देशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यूपी 100 पुलिस की गाड़ियां भी पहुंच गई। आसपास के इलाकों में आरोपियों को तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिल सका। घायल सिपाही व होमगार्ड का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। सिपाही से मिली तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें आरोपियों पर रेत का खनन करने जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन