फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cyber crime

पकड़ा गया साइबर ठग

Wed, 20 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 20 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी संदीप सिंह के फोन पर 27 अगस्त को 2014 को कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम लॉक होने की जानकारी देकर खाता नंबर व एटीएम कोड पूछ लिया। इसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से नौ हजार रुपये की धनराशि उड़ा दी। उन्होंने घटना की रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई थी जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र त्यागी ने जांच पड़ताल के साइबर ठग को ट्रेस किया और लोकेशन मिलने पर झारखंड से उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर त्यागी ने बताया कि जांच में नाम पता ट्रेस होने पर जांच की गई जो आईडी फर्जी निकली थी। काफी प्रयास के बाद युवक के मोबाइल में डाली गई दूसरे सिम के ट्रेस होने पर उसकी पहचान हो सकी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक गांव महेशपुर, थाना नरायनपुर जिला जामताडा, झारखंड निवासी जैन मंडल है जबकि उसकी फर्जी आईडी सीडी सिंह कॉलोनी बरटांड जिला धनबाद की थी। इंस्पेक्टर त्यागी ने बताया कि लोकेशन ट्रेस होने पर उन्होंने झारखंड पुलिस की मदद से 17 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया और वहां से उसे लेकर मंगलवार रात पीलीभीत पहुंचे हैं। बुधवार को लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed