फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Current seemingly young man serious

करंट लगने से युवक गंभीर

Sun, 16 Aug 2015 11:07 PM IST
माधोटांडा।
माधोटांडा। Updated Sun, 16 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Current seemingly young man serious
करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे युवक को चिकित्सकों के जवाब दे दिया। घरवाले रेत में उसका शरीर दबाकर रखें हैं। उसके मुंह और हाथ बाहर हैं, उस पर घी आदि की मालिश कर बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी 30 वर्षीय सुरेश गिरी रविवार को सुबह करीब 10 बजे फर्राटा फैन से धान की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चलते पंखे की दिशा मोड़ने के लिए हाथ लगाया। हाथ लगाते ही उन्हें तेज झटका लगा और वह गिर गए। साथ ही फर्राटा फैन भी उनके ऊपर आ गया। जब तक घरवाले मेन लाइन बंद कर उन्हें पंखे की चपेट से दूर करते तब तक सुरेश गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घरवाले उन्हें लेकर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीलीभीत रेफर कर दिया गया। शहर में भी कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन सभी ने उनका इलाज करने से इंकार कर दिया। घरवाले उन्हें घर ले आए। उन्हें जीवित बचाने के लिए घरेलू उपाय शुरू कर दिए गए। गांव के बुजुर्गों के कहने पर घरवालों ने सुरेश को रेत में दबा दिया है। उनका सिर और दोनों हाथ बाहर हैं। जिसपर घर वाले देसी घी से मालिश कर रहे हैं। सुरेश की पत्नी पार्वती ने बताया कि सुबह अचानक पंखा गिरने से उन्हें करंट लग गया था। सुरेश के चार साल का बेटा अंश और दो साल की बेटी अंशिका है। सूचना मिलने पर तमाम रिश्तेदार भी पहुंच गए है।
विज्ञापन

0000
जिला अस्पताल में इस तरह का कोई मरीज नहीं पहुंचा है। यदि घरवाले कुछ प्रयास कर रहे हैं तो यह उनका निजी मामला है। उपाय कितना कारगर है, कुछ कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी शर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed