फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in the area

पुलिस गश्त पर, फिर भी टूट गए ताले

Wed, 10 Feb 2016 10:52 PM IST
बरखेड़ा।
बरखेड़ा। Updated Wed, 10 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
crime in the area
ग्राम लखनऊ कलां निवासी गयादीन की कस्बे में ब्लाक कार्यालय के पास बनी गन्ना विकास परिषद की दुकानों में फोटो स्टेट और फोटो की दुकान है। गयादीन ने बताया कि मंगलवार की सायं दुकान बंद कर वह घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान के शटर में लगे दोनों ताले तोड़ दिए और उसमें रखे दो कैमरे, दो लैपटाप, दो एचपी कंपनी के लेजर प्रिंटर, एक वीडियो कैमरा, एक फोटो प्रिंटर, एक एलईडी सहित करीब 1.50 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब गयादीन सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। दुकान में चोरी होने की सूचना से तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा चोरों ने मुख्य मार्ग पर ही स्थित यूनियन बैक के आगे रखे जनरेटर का बैट्रा चोरी कर लिया। कस्बे में होमगार्डो व चौकीदारों की गश्त रहती है। मंगलवार की रात यह लोग गश्त पर थे। इसके अलावा करीब तीन सौ मीटर दूरी पर तिराहे पर पुलिस की पिकेट भी मौजूद रहती है। एसओ ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि दुकानदार की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैटरा चोरी होने के मामले की न तो पुलिस को कोई तहरीर मिली है और न ही जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed