फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

छेड़छाड़ की रंजिश में दंपति, उसकी मां को पीटा, घायल

Wed, 14 Oct 2015 11:27 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 14 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर उपजी रंजिश में गांव के ही फतेहचंद ने अपने चार-पांच साथियों के साथ खेत में धान की गहाई कर रहे गांव निवासी बादाम सिंह उर्फ पप्पू और उसकी गर्भवती पत्नी आरती देवी की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने महिला को अपने घर ले जाक भी पीटा। बुजुर्ग सास जब बचाने पहुंची तो उसे मारापीटा। जिससे तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बादाम सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि पड़ोसी फतेहचंद के परिवार के एक सदस्य ने करीब ढाई महीने पहले उसके परिवार की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। बाद में गांव वालों ने पंचायत कर मामले को निपटा दिया था। पंचायत में हुई बदनामी के कारण फतेहचंद रंजिश मान रहा था। बुधवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी शांती देवी के साथ गांव के पड़ोस स्थित खेत में धान की गहाई कर रहा था। इसी बीच फतेहचंद चार-पांच अन्य लोगों के साथ खेत में पहुंच गया और उसकी व पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर उसकी पत्नी को अपने घर उठा ले गए। जहां उसको जमकर मारापीटा। बुजर्ग सास शांती देवी जब बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बक्शा और उनको भी पीटा।  हमलावरों की पिटाई से तीनों घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घायल ने फतेहचंद को नामजद कर चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed