फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

Wed, 20 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 20 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां के मोहम्मद याकूब ने बताया कि 19 मई को सुबह चार बजे कुछ लोग कहीं से चोरी की एक गाय लेकर आए और उसके दरवाजे पर बांध दी। जिस पर उनके बेटे रहीस मियां ने ऐतराज जताया तो आरोपी इसी बात से खफा हो गए और काफी बुरा भला कहा। यही नहीं मंगलवार को ही रहीस पर सुबह कहीं कार्य से जाते समय आरोपियों ने हमला किया। जिस पर रहीस किसी तरह जान बचा कर भाग आया और उसी दिन इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। याकूब का आरोप है कि 20 मई की सुबह 10:30 बजे जब वह घर पर नहीं था तभी उक्त आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और तोड़-फोड़ करने लगे। आरोपियों की इस कार्रवाई से मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। घर में मौजूद महिलाओं ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मोहल्ले और परिवार के कुछ लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को फोन कर दी। इस पर खकरा चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घर में तोड़फोड़ कर रहे  दो आरोपियों को साथ ले गई। मारपीट की इस घटना में याकूब की पत्नी रेहाना, पुत्री नाजु, शाबाना, रुखसाना, शहनाज, पुत्रवधू शाजिदा पत्नी मोहम्मद मियां, फातमा पत्नी अनीस घायल हो गई। गंभीर चोट के कारण शहनाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। याकूब ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली के एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित पक्ष की उन्हें तहरीर नहीं मिली है जबकि पीड़ित पक्ष ने तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed