{"_id":"290604389821f0893b331c0ed47e3ca7","slug":"crime-hindi-news-156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवक की खून से सनी मिली शर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब युवक की खून से सनी मिली शर्ट
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आजमपुर बरखेड़ा में कमरे के बाहर बरामदे में सो रहा रामशंकर लाल कश्यप का 21 वर्षीय पुत्र उमेश रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसकी खून से सनी शर्ट घर के बाहर पड़ी मिली। घरवालों ने अपहरण कर हत्या होने की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मगर 48 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि घरवालों के शक जताने पर गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
गांव निवासी भानु प्रताप ने बताया कि रविवार की रात वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था जबकि छोटा भाई उमेश बरामदे में लेटा हुआ था। रात करीब 12 बजे आहट होने पर वह कमरे से बाहर आया तो देखा उमेश चारपाई पर नहीं था। मेनगेट का दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो खून से सनी उमेश की शर्ट पड़ी मिली। यह देख वह घबरा गए और घर में चीखपुकार मच गई।
उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सुवेग सिंह सिद्धू, एसओ राजेश यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ग्रामीणों के साथ आसपास के खेतों में भी गई लेकिन उमेश का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने खून से सनी शर्ट कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
इस मामले में तहरीर देने के 48 घंटे बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। घरवाले हत्या होने की आशंका जताते हुए डरे हुए हैं। एसओ राजेश यादव ने बताया कि घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। उनके शक जताने पर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।