फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Couple on charges of rape case

रेप के आरोप में दंपति पर केस 

Tue, 02 Aug 2016 11:23 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रही एक महिला ने गांव के ही दंपति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसको घर ले जाकर गांव की एक महिला ने अपने पति के कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद पति ने रेप किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम को वह परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव की नरवदा देवी ने उसको रोक लिया। बातों में फंसाकर अपने घर ले गई। जिसके बाद आरेाप है कि महिला ने पीड़िता को अपने पति के कमरे में ले जाकर बैठा दिया और कमरे को बाहर से बंद कर भाग गई। इसके बाद कमरे में मौजूद आरोपी महिला के पति रामगोपाल ने उससे रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ भोला सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। जिसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed