{"_id":"452d78f5d72e3c5856f1a63d7dee7cad","slug":"cooperative-union-is-on-the-way-police-capture-htwaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी संघ के रास्ते पर किया कब्जा पुलिस ने हटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी संघ के रास्ते पर किया कब्जा पुलिस ने हटवाया
Purnpur
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी संघ और सहकारी बीज गोदाम के रास्ते पर माफिया ने रातोरात कब्जा कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य ढहा दिया। उधर अवैध निर्माण के विरोध में मोहल्ला की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सहकारी संघ, बीज गोदाम और मोहल्ले के लोगों का रास्ता संघ के समीप से है। कुछ लोगों ने रातों-रात अवैध रूप से पक्का निर्माण कर शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह समिति के सचिव मुकेश पांडेय और चेयरमैन मुन्ने सिंह ने इसकी जानकारी एडीसीओ हरेंद्र सिंह पांगती को दी। एडीसीओ ने पूरे मामले की जानकारी सहायक निबंधक, सहायक आयुक्त सहकारी समितियां को दी। एडीसीओ ने बताया कि सहायक निबंधक, सहायक आयुक्त ने एसडीएम और पुलिस को अवैध निर्माण की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवाकर किए गए निर्माण को गिरवा दिया। संघ के चेयरमैन ने डीएम को भेजे पत्र में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि इसी रास्ते पर वर्ष 2013 मेें एक बसपा नेता ने गेट लगाकर अवैध कब्जे का प्रयास किया था। तब भी शिकायत पर पुलिस ने गेट को उखड़वा दिया था। साथ ही दुबारा अवैध निर्माण न कराने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया प्रदर्शन
उक्त रास्ते से संघ मेें खाद और बीज से भरे ट्रकों का आवागमन होता है। मोहल्ला के लोगों का निकास भी इसी रास्ते से है। रास्ता पर कब्जा कर अवैध निर्माध की जानकारी पर मंगलवार को संघ कार्यालय परिसर में तमाम महिलाएं एकत्र हुई। महिलाओं ने अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जांच कराकर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
लेखपाल की भूमिका संदिग्ध
संघ के चेयरमैन, सचिव और एडीसीओ ने बताया कि अवैध कब्जेदारों केे साथ राजस्व विभाग का लेखपाल मिला है। पिछली बार भी अवैध कब्जा करने वालों के साथ उक्त लेखपाल देखा गया था। एडीसीओ ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी डीएम को देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।