{"_id":"6f19fb4a91eb0ebf4ad43e77df9ce575","slug":"contractor-s-death-in-suspicious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत
पीलीभीत।
Updated Thu, 07 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की जोशी कॉलोनी निवासी ठेकेदार 35 वर्षीय मनोज उर्फ बुलेट की माधोटांडा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर अचानक तबियत बिगड़ गई। घर वाले उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर वालों ने ईंट भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों पर पिटाई कर मार डालने का आरोप लगाया है। अस्पताल के मेमो पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जोशी कॉलोनी निवासी गयादीन ने बताया कि उनका छोटा भाई मनोज थाना माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर जमुनियां स्थित एक ईंट भट्ठे पर दो महीने से ठेकेदारी करता था। बुधवार की शाम करीब छह बजे भाई ईंट लेकर गांव जमुनियां गया था। जहां पर गांव खासपुर निवासी एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए कथित व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मनोज को बुरी तरह से पीटा। जिससे वह घायल हो गया।
ईंट भट्ठा मालिक ने शाम 7.41 मिनट पर उन्हें सूचना देते हुए कहा कि नहाते समय उसके भाई की तबियत बिगड़ गई है। जिस पर वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे तो कल्यानपुर के पास छोटा हाथी में कुछ लोग मनोज को लाते हुए मिले। वाहन सवारों ने बेहोशी की हालत में भाई को बाइक से ले जाने की सलाह दी और उसे वहीं उतारकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
वह जब बाइक से लेकर भाई को जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की मनोज के सीने, पीठ, सिर व पैर में चोटों के निशान थे। उनके भाई की पीटकर हत्या की गई है। उन्होंने हत्या करने का आरोप ईंट भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों पर लगाया है। उन्होंने बताया कि वह लोग पोस्टमार्टम हाउस पर होने के थाने नहीं जा सके। जिससे अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
मनोज की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक 15 वर्षीय पुत्र शिवओम, पुत्री 10 वर्षीय सोनम, व छह वर्षीय साक्षी है।
000
मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है। थाने पर भी कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जेके शाही, एसपी