फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Company name Hdpe millions

कंपनी के नाम पर हड़पे लाखों रुपये

Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Company name Hdpe millions
आगरा निवासी एक युवक ने कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार बनाने और नौकरी लगवाने के नाम पर 83 लोगों से करीब 20 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार हुए तेल मिल कालोनी निवासी प्रदीप कुमार वर्मा ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला तेल मिल कालोनी निवासी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि आगरा निवासी एक युवक उनसे मिला और कहा कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी खोलना चाहता है, किराए के लिए मकान चाहिए, इसके अलावा कंपनी में उसे ठेकेदार बनाने का भी लालच दिया। सितंबर 2015 में उन्होंने उसे किराए पर मकान दे दिया। आरोपी ने कंपनी के नाम के कई बैनर शहर भर में लगवा दिए, जिसमें टनकपुर, बरेली और पीलीभीत के लिए विभिन्न पदों पर नौकरी के आवेदन मांगे। आरोपी ने उनसे शहर के कई स्थानों पर सर्वे आदि भी करवाए। आवेदन आने पर कंपनी में उसने 82 लोगों से प्रति व्यक्ति 6,660 रुपये बतौर सिक्योरिटी लेकर विभिन्न पदों पर 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी दी। एक माह पूरा होने पर जब वेतन नहीं मिला तो युवकों ने तगादा शुरू किया। उसके किराया मांगने पर भी आरोपी ने टालमटोल करनी शुरू कर दी। 16 फरवरी को आरोपी ने उन्हें एक आमंत्रण कार्ड दिया, जिसमें कंपनी का मुख्य दफ्तर बनबसा रोड पर टनकपुर में खोले जाने की बात लिखी थी। कार्ड में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बताया गया था। 16 फरवरी से पहले ही आरोपी दफ्तर का सारा सामान निकालकर भाग गया। उन्होंने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed