फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Code of asking 31 thousand Online Shopping

कोड पूछकर की 31 हजार की ऑनलाइन खरीददारी

Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Code of asking 31 thousand Online Shopping
भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर एक जालसाज ने थाना जहानाबाद के गांव मीरपुर निवासी जसवंत सिंह से उसके एटीएम का कोड पूछ लिया और उसके खाते से 31,198 रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर एसपी ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश एसओ जहानाबाद को दिए हैं।
विज्ञापन

गांव मीरपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम दीपक शर्मा बताते हुए कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बोल रहा है। बैंक की गलती से उसका एटीएम कार्ड तकनीकी खामियों के कारण बंद हो गया है, जिसे दोबारा चालू करने के लिए कॉलकर्ता ने एटीएम का कोड नंबर पूछा, जिस पर उसने कोड नंबर बता दिया। बुधवार को वह एटीएम से पैसे निकालने गया तो उसके खाते में सिर्फ 95 रुपये शेष थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। बैंक जाकर जब उसने खाते की डिटेल निकलवाई थी उसमें से 31,198 रुपये की ऑनलाइन खरीददारी होने की जानकारी हुई। गुरुवार को पीड़ित एसपी से मिला और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने अनिल कुमार सिंह ने एसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed