{"_id":"b70c805a461b31d7d4d5dc8813a02aea","slug":"co-initially-kanbojnagr-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने शुरू की कंबोजनगर मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ ने शुरू की कंबोजनगर मामले की जांच
हजारा/पीलीभ्ाीत
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
कंबोजनगर चौकी पर हुए उपद्रव मामले में सीओ पूरनपुर ब्रजवीर सिंह ने जांच
विज्ञापन
शुरू कर दी है। बुधवार देरशाम उन्होंने क्षेत्र में पहुंचकर घटना के बारे
में सिपाहियों व गांव वालों से जानकारी ली है।
आठ फरवरी की रात में कंबोजनगर पुलिस चौकी पर हुई तोड़फोड़, आगजनी की घटना के तीसरे दिन पुलिस क्षेत्राधिकारी जांच को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और चौकी के सिपाहियों व ग्रामीणों से अलग अलग बातचीत कर बयान दर्ज किए। लोगों ने बताया है कि पुलिस घटना में पहले मारपीट न होना बता रही थी जिसमें अब पुलिस ने धाराएं बढ़ा दी है।
वहीं पुलिस की जांच और कार्रवाई को ग्रामीणों ने गलत बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पुलिस ने चौकी से भाग कर एसएसबी कैंप में छिपने की जानकारी दी थी, लेकिन अब वह मारपीट का आरोप लगा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
00
घटना में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को एक दिन पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है, अभी जांच की जा रही है, घटना में किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
- ब्रजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी