{"_id":"c3a9887c01a35e4c53271c7f9b9696fd","slug":"chori-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद घर से उड़ाई डेढ़ लाख की संपत्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद घर से उड़ाई डेढ़ लाख की संपत्ति
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी चीनी मिल कर्मचारी रामपाल बाल्मीकि के बंद
विज्ञापन
पड़े घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। सूचना के बाद
भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रामपाल ने बताया कि वह 25 सितंबर को अपने घर वालों के साथ घर में ताला लगा जिला बरेली के कस्बा फरीदपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। इसी बीच चोरों ने किसी रात में रोशनदान का सीखचा तोड़कर मकान के भीतर प्रवेश किया और घर में रखी 55 हजार की नगदी, दो सेलफोन, जेवर और कपड़े समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। चोर जिस रास्ते से घर में घुसे थे, उसी रास्ते से बाहर चले गए। मेन गेट पर ताला ज्यों का त्यों पड़ा रहा, जिसकी वजह से पड़ोसियों को भी चोरी की जानकारी नहीं हो पाई। रामपाल मंगलवार को जब घर लौटा, तब उसे चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। चोरों ने कीमती सामान ढूढने के प्रयास में काफी सामान बिखेरकर डाल दिया था। रामपाल ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना तो कर लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।