{"_id":"3e1a025113ad33cd5e0f650d771aeb04","slug":"chori-1-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नवादा महेश गांव के दो घरों में लगाया नकब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नवादा महेश गांव के दो घरों में लगाया नकब
बरखेड़ा।
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोराें ने रात नवादा महेश गांव के एक मकान में नकब लगाकर नगदी व जेवरात
विज्ञापन
समेत करीब पचास हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने इसी
गांव के ही एक अन्य मकान में दो जगह नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। घटना
तहरीर पुलिस को दे दी गई, लेकिन पुुलिस ने समाचार लिखे जाने तक घटना की
रिपोर्ट दर्ज नही की।
थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा महेश निवासी गुलाब साबिर ने बताया कि शुक्रवार शाम को रोज की तरह खाना खाकर कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर बरामदे में परिवार के साथ सो गया। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पीछे वाली दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुस गए।
चोरोें ने कमरे में रखी दस हजार की नगदी, दो सोने की नथनी, एक जोड़ी पायल, पीतल के कीमती बर्तन व कपड़े चोरी कर लिए। उसने बताया कि शनिवार सुबह जागने पर उसने जब कमरे के दरवाजे की कुंडी खोली तब उसे चोरी की घटना का पता चला। उसने चोरों द्वारा करीब पचास हजार रूपये की संपत्ति चोरी होने की जानकारी दी है।
रात को ही इसी गांव के मोहम्मद उमर के भी मकान के पिछले हिस्से में दो जगह पर नकब लगाकर चोरी कर प्रयास किया गया, लेकिन उसी स्थान पर गृहस्वामी की चारपाई पड़ी होने के कारण चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। घटना की तहरीर गुलाब साबिर ने थाने आकर दी। पुुुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच की।
जांच के दौरान मकान से कुछ ही दूरी पर खेतों में पड़ा खाली संदूक, बैग व कुछ कपड़े बरामद किए। जिन्हें पुलिस ने गृहस्वामी को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की थी। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार ने मोबाइल फोन से सुुबह चोरी होने की सूचना दी, लेकिन इस मामले की तहरीर लेकर कोई नही आया।