फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chor giroh ka khulasa

वाहन से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2015 11:55 PM IST
पीलीभ्ाीत
पीलीभ्ाीत Updated Tue, 27 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
chor giroh ka khulasa
वाहन पर सवार होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का सुनगढ़ी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र के गांव आमडांडा निवासी साहिद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो टायर बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपी ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव बरहा निवासी सर्राफ का चांदी से भरा थैला लूटा था। पुलिस का दावा है कि उसकी निशानदेही पर 170 ग्राम चांदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


सात जनवरी को वाहन से आए चोरों ने मोहल्ला भूरा खां निवासी मोहम्मद वैहजाद की आसाम पुलिस चौकी के निकट स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे 23 टायर चुरा ले गए थे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आई फुटेज के आधार पर पड़ताल कर बहेड़ी का गैंग होने का दावा करते हुए घटना के  तीन दिन बाद दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की थी, लेकिन उनके घटना में शामिल न होने का दावा करते हुए पुलिस ने तीन दिन बाद दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने देवहा पुल के निकट चोरी के दो टायरों सहित बहेड़ी (बरेली) के गांव आमडांडा निवासी साहिद को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि साहिद शहर के मोहल्ला इस्लामनगर में अपने एक रिश्तेदार के  मकान में किराए पर रहता है। आरोपी ने पूछताछ में डेढ़ महीने पहले शहर से सटे गांव बरहा निवासी सर्राफ सर्वेश कुमार का थैला लूटने की घटना भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके कमरे से 170 ग्राम चांदी बरामद की है। बताया कि फरार आरोपी रिछा निवासी भूरा और आमिर की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही घटना में प्रयुक्त बाइक और चार पहिया वाहन बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed