फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Child death due to high fever in Tehri, many in grip

टेहरी में तेज बुखार से बालक की मौत, कई चपेट में

Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर। Updated Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Child death due to high fever in Tehri, many in grip
बुखार - फोटो : अमर उजाला
बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते बीसलपुर तहसील क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव टेहरी में तेज बुखार की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई और कई लोग बुखार की चपेट में हैं। इसके बावजूद सेहत महकमा अनभिज्ञ बना हुआ है। 
तहसील क्षेत्र के जसकरनापुर, रोहनिया, मिघौना, किशनी और नगर के मोहल्ला पटेलनगर व ग्यासपुर को अपनी चपेट में लेने के बाद तेज बुखार ने गांव टेहरी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से गांव में बुखार का प्रकोप है। ग्रामीणों ने उसी समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन अधिकारियों ने अभी गांव का दौरा नहीं किया है। गांव के अशफाक ने बताया कि उनका दो वर्षीय पुत्र उवैश चार दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गया था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने पर जब कोई फायदा नहीं हुआ, तभी उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इसी के साथ तहसील क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। इससे पहले मोहल्ला ग्यासपुर में तेज बुखार से 53 वर्षीय राजपाल कश्यप और गांव किशनी में धर्मपाल गंगवार की आठ वर्षीय पुत्र कौशल की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन

गांव के मंगूलाल वर्मा, उनकी पत्नी नन्हीं देवी, भूपराम का सात वर्षीय पुत्र राजकुमार, आठ वर्षीय पुत्र टीकाराम, नन्हे लाल की पत्नी अमरवती, चार वर्षीय पुत्र श्याम, एक वर्षीय पुत्री रिंकी, दीनदयाल का तीन वर्षीय पुत्र पवन, एक वर्षीय पुत्र विष्णु, पुरुषोत्तम की पत्नी लीलावती, दीनदयाल की पत्नी देवकी, सात वर्षीय पुत्री प्रिया, मूलचंद्र की पत्नी द्रोपदी, होरीलाल की 10 वर्षीय पुत्री खुशबू, पत्नी नन्हीं देवी, सुमेर लाल का 11 वर्षीय पुत्र दीपक, लल्ला खां की 19 वर्षीय पुत्री रीना, महेेंद्र कुमार, छोटे खां, दिलशाद, असलम का पांच वर्षीय पुत्र राहिल, मुन्ना लाल की सात वर्षीय पुत्री शिवानी, सलार बख्श की पत्नी सलमा बेगम और गयाराम का 18 वर्षीय पुत्र राजू तेज बुखार की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग से मायूस होकर बुखार पीड़ितों ने प्राइवेट डाक्टरों से उपचार कराना शुरू कर दिया है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. श्रीराम ने गांव टेहरी में बुखार फैलने की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि गुरुवार को गांव में टीम भेजकर बच्चे के मरने की जांच कराई जाएगी और बुखार पीड़ितों को दवा दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed