{"_id":"5759a7754f1c1b17489c559d","slug":"chen-caught-in-snecing-woman-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नैचिंग में एक पकड़ा, महिला ने की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नैचिंग में एक पकड़ा, महिला ने की शिनाख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले महिला की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। महिला ने उसकी शिनाख्त कर ली है।
मंगलवार शाम आवास विकास कॉलोनी में एलआईसी दफ्तर के निकट शिवनगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार की पत्नी अंजलि देवी के गले से बदमाश ने सोने का मंगलसूत्र खींच लिया था। इससे एक दिन पहले पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी की भतीजी की सरेशाम चेन लूट ली गई थी। चौबीस घंटे में चेन स्नैचिंग की दो घटनाएं होने पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। सदर कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर अंजलि से शिनाख्त कराई तो उन्होंने उसे पहचान लिया। एक अन्य चश्मदीद ने भी पुलिस को बताया कि लुटेरा हिरासत में लिए गए युवक से मिलता जुलता था। सदर कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।