फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cheetal

फिर मिले चीतल के दो शव

Sun, 10 May 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 10 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
cheetal
टाइगर रिजर्व के बीच गुजर रही नहरें वन्यजीवों के लिए जानलेवा शाबित हो रही हैं। करीब 20 दिन पूर्व हरदोई ब्रांच नहर में बाघ का शव मिला था अब हरदोई ब्रांच नहर में ही बाइफरकेशन के निकट चीतल के दो शव बरामद हुए हैं। बाइफरकेशन हेड पर तैनात कर्मचारियों ने सुबह लगभग आठ बजे मुख्य शारदा में बाहर आ रहे चीतल के तीन शव देखे थे। इन्हें देखने भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन टीम के पहुंचने तक तीनों के शव हेड को पार करते हुए हरदोई ब्रांच नहर की ओर चले गए। वन दरोगा दिग्विजय सिंह के साथ पहुंची टीम ने लोगों की मदद से दो शव बरामद कर लिया लेकिन काफी प्रयास के बाद तीसरे का पता नहीं चला। बाद में वन विभाग ने दो शव ही मानकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई भेज दिया। इस बीच सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीन अहमद और वनदरोगा अयूब हसन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


चीतलों की हत्या की आशंका
नहर में मिले चीतल के शव को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। एक चीतल के पेट में घाव बताया जा रहा है तो दूसरे की नाक से खून निकल रहा था। लोगों का कहना है कि किसी ने उनकी हत्या की है अथवा शिकारियों के हमले में घायल होकर भागते समय वह नहर में गिरकर डूबे हैं।
विज्ञापन


बाइफरकेशन के निकट हरदोई ब्रांच में चीतल के दो शव मिले हैं। दोनों चीतलों की उम्र करीब दो साल रही होगी। प्रथम दृष्ट्या उनके पानी पीते समय पैर फिसल जाने से नदी में डूब जाने से उनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed