फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Charging the charge Assaulting headmistress

चार्ज को लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका से मारपीट

Mon, 21 Dec 2015 11:37 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 21 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के चार्ज को लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका व शिक्षक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शिक्षक के साथ आई एक महिला रिश्तेदार ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका से मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। इस मामले में बीएसए ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मामला शहर से सटे उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदोई का है। स्कूल के इंचार्ज पद की जिम्मेदारी कुछ दिन पूर्व शिक्षक शमशुल से लेकर विद्यालय की सीनियर शिक्षिका साजदा खातून को सौंपी गई थी। सोमवार को विद्यालय खुलने के कुछ देर बाद ही इंचार्ज प्रधानाध्यापिका साजदा खातून व शिक्षक शमशुल के बीच इंचार्ज पद को लेकर विवाद हो गया। साजदा खातून ने बताया कि शिक्षक शमशुल ने अलमारी की चाबियां मांगी। चाबी देने से इंकार करने पर शिक्षक के साथ आई एक रिश्तेदार महिला ने उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। स्कूल में हंगामे की जानकारी पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। घटना की जानकारी बीएसए को हुई। बीएसए ने एबीआरसी रामऔतार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच को एबीआरसी को भेजा गया है। जानकारी मिलने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed