फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chandia Hazara episode Two more arrested

चंदिया हजारा प्रकरण में दो और गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 10:51 PM IST
Hazara
Hazara Updated Mon, 16 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

पुलिस चौकी में हुई आगजनी, फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों में से फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। बता देें की पखवाड़े भर पहले चंदिया हजारा में पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे गांव निवासी छोटू घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को नामजद कर 250 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने फरार चल रहे गांव निवासी गगन सरकार और परितोष मिस्त्री को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। इस प्रकरण में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओ ने बताया कि फरार नामजदों के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कराई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed