फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chandia Hazara episode Four more arrested

चंदिया हजारा प्रकरण में चार और गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2015 07:10 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 03 Nov 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन

चंदिया हजारा पुलिस चौकी में आगजनी और फायरिंग के मामले में पुलिस ने गांव के चार और लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया। इसी के साथ इस प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लोगों की संख्या बढ़ कर नौ हो गई है। गिरफ्तारी की दहशत के चलते मंगलवार को भी चंदिया हजारा बंगाली कालोनी का बाजार बंद रहा।

विज्ञापन

23 अक्तूबर की देरशाम चंदिया हजारा में चल रहे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के स्टेज पर चढ़ने को लेकर पुलिस और पब्लिक में झड़प हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की कथित फायरिंग से गांव का छोटू घायल हो गया था। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर पथराव व आगजनी की थी, जिसमें प्रभारी चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबिल घायल हुए थे। पुलिस ने प्रभारी चौकी इंचार्ज की ओर से गांव के पंद्रह लोगों को नामजद कर दो सौ अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को गांव निवासी बृजमोहन सिंह, संजय सरकार, शशांक माझी और नामजद सुमंत के भांजे धन्नू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इससे पहले पुलिस पांच और लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। इसी के साथ गिरफ्तार कर चालान भेजे गए लोगों की संख्या बढ़ कर नौ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed