{"_id":"597759cd4f1c1b29558b469a","slug":"cattle-breeding-animals-residues-recovered-in-guava-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद के बाग में काटे गोवंशीय पशु, अवशेष बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरूद के बाग में काटे गोवंशीय पशु, अवशेष बरामद
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गाोवंशीय
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष, तीन खाल बरामद कीं
कादरचौक के रमजानपुर का मामला, मांस ले गए तस्कर
थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर में मांस तस्करों ने अमरूद के एक बाग में सोमवार रात तीन गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी और इनका मांस भरकर ले गए। सुबह होने पर पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुओं के अवशेष और तीन खाल बरामद की हैं। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गोवंशीय पशुओं की हत्या से गांव के लोगों में रोष है।
कादरचौक थाने के गांव रमजानपुर निवासी पच्चू की रमजानपुर-कटिन्ना बरचऊ रोड पर अमरूद की बगिया है। मंगलवार सुबह पच्चू जब अपनी अमरूद की बगिया में पहुंचा तो देखा कि यहां गोवंशीय पशुओं के अवशेष और खाल पड़ी थीं। उसने तुरंत ही इस बारे में सूचना कादरचौक पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ अश्वनी कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां से पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष और तीन खाल बरामद कीं। मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर भाजपा के कादरचौक मंडल अध्यक्ष सेवाराम कश्यप भी पहुंच गए। सेवाराम कश्यप ने हलका पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत अधिकारियों और पार्टी के नेताओं से की जाएगी।