फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Casually threw a pot Burn home and farm

लापरवाही से फेंकी बीड़ी  से जला घर और खेत

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Casually threw a pot Burn home and farm
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
दम मारने के बाद लापरवाही से फेंकी गई बीड़ी से एक घर और खेत जलकर नष्ट हो गया। मझोला क्षेत्र के गांव में छप्परपोश जलकर गया, जबकि जहानाबाद में दो बीघा गेहूं जल गया। दोनों घटनाओं में लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बीड़ी से छप्परपोश घर जला
मझोला। चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिधौर के फुलैइया फार्म निवासी लक्ष्मण प्रसाद का सड़क किनारे छप्परपोश घर बना है। शनिवार को वह एक फार्म के घर मजदूरी करने गए थे और पत्नी-बच्चे घर पर थे। दोपहर करीब तीन बजे किसी राहगीर ने सुलगती हुई बीड़ी लापरवाही से फेंक दी। कुछ देर बाद इस बीड़ी से लक्ष्मन प्रसाद के घर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में जल गया। शोर शराबा होने पर गांव के लोगों ने एकत्र होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में एक बाइक, दो साइकिलें, गेहूं और घरेलू सामान सहित करीब 80 हजार का सामान जल गया। आग की जानकारी पर किसान के यहां मजदूरी करने गए लक्ष्मण प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आग से दो बीघा गेहूं जला
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला मनिहारन निवासी सद्दीक अहमद का जहानाबाद देहात क्षेत्र में खेत है। शनिवार को दोपहर के समय उधर से गुजर रहे किसी राहगीर ने बीड़ी पीने के बाद खेत किनारे फेंक दी। सुलगती बीड़ी से कुछ देर में ही सद्दीक के खेत में आग लग गई। गेहूं के खेत में आग लगी देख आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े और सभी ने प्रयास कर आग पर समय रहते काबू पा लिया। दरअसल आग जिस ओर बढ़ रही थी उसके सामने गन्ने का खेत होने के कारण आग ज्यादा नहीं फैल सकी। इस आग से सद्दीक का करीब दो बीघा गेहूं जल गया। गांव वालों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में जली हजारों की संपत्ति
बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी रामदास के घर आग लगने से हजारों की संपत्ति जल गई। 
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी रामदास ने बताया कि शुक्रवार की रात वह और उनके घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। लगभग एक बजे उनके घर में किसी तरह आग लग गई। आग की लपटें महसूस कर घरवाले जागे। घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू  पाया। आग में 12 हजार की नगदी, आठ किलो रुई, कपड़े, अनाज और लकड़ी समेत लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गई। रामदास ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed