{"_id":"2d377b8f34e9639095dc14529aee63b6","slug":"car-riders-two-young-men-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने दो युवकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने दो युवकों को पीटा
plibhit
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलों वाले चौराहा पर कार में बाइक छू जाने से नाराज कार सवार पांच युवकों ने बाइक सवार दो लोगों की पिटाई कर दी। लोगों के बीच बचाव करने पर हमलावरों में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर ने तमंचा निकालकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी और बाइक सवार मौके से खिसक गए।
शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बेलों वाले चौराहा पर एक कार में बाइक छू गई। इससे गुस्साए कार सवार पांच युवकों ने बाइक सवार दो लोगों की पिटाई कर दी। बताते हैं कि आसपास के लोगों ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों में शामिल शहर कोतवाली क्षेत्र के एक हिस्ट्रशीटर ने तमंचा लहराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। घटना की पुलिस को तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।