फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Businessman missing son's body found in pond

व्यापारी के लापता बेटे का शव तालाब में मिला

Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Businessman missing son's body found in pond
शव बरामद - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
 शनिवार को घर से लापता हुए किराना व्यापारी के 19 वर्षीय बेटे अंकुल का शव रविवार को गांव के समीप तालाब में तैरता मिला। उसकी चप्पलें तालाब से कुछ दूर पुलिया पर रखी थीं जबकि मिट्टी से सने कपड़े तालाब के किनारे रखे थे। किराना व्यापारी ने हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। 

गांव जोगराजपुर निवासी हरीश्याम गुप्ता की छह संतानों में अंकुल सबसे बड़ा था। हरीश्याम गुप्ता गांवों की बाजारों में दुकान और फेरी लगाकर किराना के सामान की बिक्री करते है। अंकुल उनका हाथ बटाता था। कुछ दिनों से अंकुल ने अपना व्यापार अलग करने का मन बनाया था। इसको लेकर दो दिन पहले उसने खोखा खरीद कर कस्बा की बाजार में रखा था। शनिवार को खोखा की मरम्मत कराने के बाद अपरान्ह करीब 11 बजे वह घर खाना खाने पहुंचा था। अंकुल की मां अनीता ने बताया कि खाना तैयार न होने की जानकारी पर अंकुल अभी आने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। शाम को गांव में फेरी कर लौट हरीश्याम गुप्ता ने पुत्र की जानकारी कर उसकी तलाश शुरू की। रविवार को सुबह फिर हरी श्याम गुप्ता घर से पुत्र को खोजने को निकले। इस दौरान गांव में पूर्वी रेलवे फाटक के समीप झाबर तालाब में शव होने की सूचना पर व्यापारी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त पुत्र अंकुल के रूप में की। व्यापारी कुछ लोगों के सहयोग से पुत्र के शव को तालाब से निकालकर घर ले आए। उन्होंने बताया कि अंकुल की चप्पले तालाब के समीप एक पुलिया पर रखी मिली। कपड़े मिट्टी सेेेेेेेेेेेेेेे सने हुए तालाब के किनारे रखे थे। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। व्यापारी ने पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की। हालांकि पुलिस को पुत्र के डूबने की लिखित सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी ने पुत्र की तालाब में डूबकर मौत होने की सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed