फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Businessman angry at the failure of the police

पुलिस की नाकामी से व्यापारी खफा

Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Businessman angry at the failure of the police
शहर में बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश न लगने पर व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। व्यापारियों ने किया पुलिस की कार्यशैली से बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं जिससे व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शैली अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा शहर में दिनदहाड़े लूट और चोरियां हो रही हैं। घटनाएं होने पर पुलिस खुलासे का आश्वासन तो देती है लेकिन खुलासा नहीं करती। इससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष शैली अग्रवाल ने कहा कि लोगों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है। व्यापारियों को एकजुट होकर खुद संघर्ष करना होगा। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि यदि किसी के साथ कोई घटना होती है तो वह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अवश्य सूचित करें। महामंत्री सौरभ सक्सेना ने कहा कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर सामान्य लोगों का तो उत्पीड़न करती है, लेकिन बाइक चोरों पर लगाम नहीं लगा पाती। राघवेंद्र मिश्र, राकेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। बैठक में अरुण गोयल, शिवहरि, संजीव मिश्र, बाबूराम लोधी, अवधेश गोयल, शिवम अग्रवाल, सोनू, राकेश, गौहर शम्सी, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जफर शम्सी, आनंद मुरारी, हरिकृष्ण गर्ग, अभिषेक अवस्थी, शिवकुमार, हरीश चांदवानी, दीपक अगनानी, अशोक दरयानी, रोहित टंडन, अनुपम गुप्ता सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed