फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother sister home then scolded Shola became fire

भाई ने डांटा तो बहन घर  में बन गई आग का शोला

Sun, 17 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 17 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Brother sister home then scolded Shola became fire
जंगल में आग। - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर एक भाई ने अपनी 20 वर्षीय बहन को डांट दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाकर शोला बन गई।  युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। डॉक्टर के मुताबिक युवती 90 प्रतिशत झुलसी है। 
विज्ञापन

घटना पूरनपुर कोतवाली के एक गांव में रविवार की सुबह करीब सात बजे हुई। गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक ने बताया कि वह पांच भाई व पांच बहन हैं। पिता और सभी भाई बाहर ईंट भट्ठों पर रहकर मजदूरी करते हैं। एक बहन का निकाह हो चुका है। घर पर मां के साथ चार बहनें रहती हैं। शनिवार को वह खीरी जिले के मैलानी में स्थित एक ईंट भट्ठे से काम कर रात घर पहुंचा था। उसे छोटी बहन के गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी हुई। सुबह उसे दीवार में ईंटों के बीच कथित युवक का कागज पर लिखा मोबाइल नंबर मिला। इससे उसका शक और बढ़ गया। जिस पर उसने बहन को डांट दिया और आरोपी के घर जाकर शिकायत की। शिकायत कर वह घर वापस आता। इससे पहले डांट से क्षुब्ध बहन ने घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार पर घर वालों ने किसी तरह से उसे बचाया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। झुलसी युवती को परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। झुलसी युवती का उपचार करने वाले डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि युवती करीब 90 प्रतिशत झुलसी है। युवती की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed