{"_id":"582712e84f1c1b8553b3bca5","slug":"bolero-collision-worker-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो कार ने ठेला लेकर पैदल जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में कंजानाथ पट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय रामप्रकाश की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी गांव के निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र छेदालाल मजदूरी करते थे। न्यूरिया के भमौरा गांव में लगे मेले में उसने जलजीरा का ठेला लगाया था। उसके साथ बड़ा भाई रामसेवक और गांव का ही विवेक (17) पुत्र राम बहादुर भी गए थे। करीब सात दिनों से वह मेला स्थल पर ठहरे थे। शुक्रवार रात को मेले का समापन हो गया। जिसके बाद शनिवार सुबह तड़के तीनों ठेला लेकर पैदल घर के लिए निकले। टनकपुर हाईवे पर कचहरी के नजदीक पहुंचते ही बोलेरो कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई और रामसेवक और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। कुछ ही देर में परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पातीराम, पूरनलाल, रामसेवक व उमाशंकर में चौथे नंबर का अविवाहित था। दो बहनें रामवती और कौशल्या देवी की शादी हो चुकी है।